Breaking News

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन के 4 पहिए पटरी से उतरे


गुजरात के वलसाड जिले में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. उमरगाम तालुका के भिलाड रेलवे स्टेशन पर विरार से भरूच जा रही मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रुकने से पहले ही उसके इंजन यानी फ्रंट डीएमसी के चार पहिए पटरी से उतर गए.
हादसे के बाद स्टेशन और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई. रेलवे ने वलसाड से राहत और मरम्मत टीम मौके पर भेज दी है और पटरी को दोबारा ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है.

No comments