Breaking News

आमने-सामने भिड़ी रोडवेज और टैक्सी, ड्राइवर की मौत


टोंक में रोडवेज बस और टैक्सी के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर राजकीय जिला चिकित्सालय मालपुरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। मामला मालपुरा थाना क्षेत्र से गुजर रहे जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास का है।

No comments