Breaking News

घर के बाहर सो रही महिला का मर्डर, 2 मासूम बच्चियों पर भी किया वार


जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र के जंभेश्वरनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पर चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय महिला घर के बाहर सो रही थी। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने महिला को निशाना बनाया और उसके साथ 2 छोटी बच्चियों पर भी चाकू से वार किए। हमले में दोनों बच्चियां घायल हो गईं। इनमें से 1 बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए जोधपुर जोधपुर रेफर किया है।

No comments