एक्ट्रेस के करोड़ों के घर में घुसा बारिश का पानी
मुंबई की बारिश हर साल लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है और इस बार इसका शिकार टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर भी हो गई हैं. मुंबई में हुई भारी बारिश के चलते अशनूर कौर के घर में पानी घुस गया, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है.
जैसे ही घर के अंदर पानी घुसना शुरू हुआ, अशनूर के घर के स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग वाइपर और सफाई के दूसरे सामानों की मदद से पानी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह घर के बाकी हिस्सों में न फैले.

No comments