दिल्ली में राहुल गांधी के आई एम सॉरी वाले पोस्टर लगे
दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए। पोस्टर के एक तरफ आई एम ओरी लिखा है, जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी को कान पकड़कर आई एम सॉरी कहते हुए दिखाया गया है। ये पोस्टर भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की ओर से लगाए गए हैं।
पोस्टर ऐसे समय लगाए गए हैं, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी ने अदालत के समक्ष खेद जताया था।

No comments