6 दिन तक रुकी रही अमरनाथ यात्रा, अब फिर गूंजा 'बम-बम भोले'
छह दिन तक इंतजार... मौसम साफ हुआ, सड़क खुली और फिर तड़के 2:40 बजे 'बम-बम भोलेÓ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का काफिला जम्मू से रवाना हो गया. अमरनाथ यात्रा एक बार फिर पटरी पर लौट आई है. छह दिन तक यात्रा खराब मौसम की वजह से रुकी रही.
19 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश शुरू हुई. पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, कई जगह भूस्खलन हुआ और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे भी प्रभावित हो गया. हालात ऐसे बने कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया और अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी.

No comments