सोजत में स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराई:पास से गुजर रहे बाइक सवार पर गिरा तार
सोजत के पास सवराड़ और मांडा गांव के बीच देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूट गया और उसके तार वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर गिर गए। करंट लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सोजत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोजत रोड़ थाना अधिकारी कमला लोहार ने बताया कि यह हादसा मांडा और सवराड़ गांव के बीच कलजी मंदिर के पास हुआ।

No comments