Breaking News

फैक्ट्री के बाहर बारिश में फैला रंगीन पानी




पाली शहर के मंडिया रोड क्षेत्र में बारिश के दौरान जेके डाइंग फैक्ट्री के बाहर रंगीन पानी सड़क पर फैल गया। किसानों की सूचना पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम मौके पर पहुंची और पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। किसानों ने फैक्ट्री से प्रदूषित पानी छोडऩे का आरोप लगाया है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन ने इसे बारिश के पानी के ओवरफ्लो होने का मामला बताया।
किसान वागाराम विश्नोई ने आरोप लगाया कि बारिश का फायदा उठाकर किसी फैक्ट्री संचालक ने जानबूझकर रंगीन और प्रदूषित पानी सड़क पर छोड़ा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

No comments