Breaking News

फोन पर भरोसा पड़ा भारी, अजमेर के शख्स ने गंवा दिए 6.50 लाख




राजस्थान के अजमेर में साइबर ठगों ने इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से करीब 6.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने बीमा पॉलिसी बंद होने का डर दिखाया और उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपये अपने खाते में जमा करा लिए. जब आरोपियों ने दोबारा 2.50 लाख रुपये की मांग की, तब पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने साइबर थाना अजमेर में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

No comments