जम्मू-कश्मीर में 27 जुलाई तक सभी स्कूल बंद, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, जगह-जगह भूस्खलन और बिगड़ते मौसम को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को 27 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि इस समय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है।
जोनल शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों का सौ प्रतिशत पालन किया जाए। भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments