श्रीविजयनगर पुलिस की बड़ी सफलता, ढाई लाख रुपये के 13 खोए मोबाइल लौटाए
श्रीगंगानगर जिल के श्रीविजयनगर थाना पुलिस ने साइबर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के 13 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर तकनीक और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया।

No comments