6 जेड ए में ग्रामीणों का धरना
श्रीगंगानगर के चक 6 जैड ए में स्थापित पूर्व ठोस अपशिष्ट स्थल पर गुरुवार को हड्डारोड़ी कचरा उठाओ संघर्ष समिति ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया और यहां कचरा नहीं डालने दिया गया।
इस दौरान हड्डारोड़ी कचरा उठाओ संघर्ष समिति ने 6 जेड ए के कचरा प्लांट पर कचरे से भरे ऑटो टिपर और ट्रेक्टर-ट्रालियों को खाली नहीं होने दिया। जिससे वहां कचरे से भरे ऑटो टिपर और ट्रेक्टर-ट्रालियों की कतार लग गई।
6 जेड ए में ग्रामीणों द्वारा कचरा नहीं डालने देने की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता मंगतराय सेतिया, एईएन सुमित कुमार माथुर एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। नगर परिषद एक्सईएन ने धरने पर मौजूद ग्रामीणों से वार्ता कर पांच दिन में कचरा प्लांट को यहां से नरसिंहपुरा बारानी में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया।

No comments