एक साल से मौत का गड्ढा, बारिश में बन रहा हादसों का जाल
श्रीगंगानगर शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल रिद्धि सिद्धि फस्र्ट की मेन रोड पर लाल चौक के पास पिछले करीब एक वर्ष से बना गहरा गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बरसात के दिनों में इसमें पानी भर जाने से गड्ढा दिखाई नहीं देता और रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कई दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि अनेक कारों के बंपर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार बारिश के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता।

No comments