Breaking News

तीन से ज्यादा चालान हैं तो हो जाएं सावधान!


यदि आपके वाहन पर पुराने ट्रैफिक चालान लंबित हैं तो उन्हें निपटाने का यह सुनहरा अवसर है।  यातायात पुलिस श्रीगंगानगर ने 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत पुराने ऑफलाइन और ऑनलाइन चालानों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने लंबित चालानों का भुगतान कर सकते हैं।
यातायात पुलिस ने बताया कि जो चालान न्यायालय में भेजे जा चुके हैं, उनका भी निस्तारण अब यातायात थाना, श्रीगंगानगर में ही किया जाएगा। इसके लिए वाहन चालकों को न्यायालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

No comments