Breaking News

एसएसटी के पेपर में 7275 अभ्यर्थी उपस्थित रहे


श्रीगंगानगर में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के अन्तर्गत गुरुवार को एसएसटी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
आरपीएससी की ओर से आज वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा श्रीगंगानगर के 26 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई। परीक्षा समन्वयक भूपेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज एसएसटी विषय के पेपर में कुल 10396 अभ्यर्थियों में से 7275 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 3121 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

No comments