Breaking News

15 अगस्त तक बंद रहेगा ऐतिहासिक लाल किला


भारत की स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की भव्य तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर लाल किला परिसर को 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक पूरे एक महीने के लिए आम जनता और सैलानियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। 9 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया जाता है कि लाल किला 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।  

No comments