पीएम मोदी कल करेंगे दौसा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से दौसा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान के सात अन्य रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

No comments