Breaking News

बुजुर्ग महिला के सिर पर गिरा छज्जा, हालत गंभीर


अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बड़बरा गांव में आज गुरुवार सुबह मकान का छज्जा लोहे के गर्डर समेत अचानक गिर गया। हादसे के वक्त छज्जे के नीचे बैठी 70 साल की दिव्यांग बुजुर्ग महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिनको अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय घर में चीख पुकार मच गई।
बड़बरा निवासी चिरौंजा देवी घर के बाहर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा सिर पर आ गिरा। मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर काफी खून बह गया।

No comments