रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट
हनुमानगढ़ के पल्लू कस्बे के बस स्टेंड पर रोडवेज बस के परिचालक से निजी बस के परिचालक व चालक ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ आगार के परिचालक योगेश मेघवाल निवासी कटराथल सीकर ने रिपोर्ट दी कि मैं बस लेकर पल्लू बस स्टेंड पर पहुंचा। वहां निजी बस खड़ी थी। निजी बस का वहां से चलने का टाइम हो चुका था, लेकिन बस रवाना नहीं हुई। मैंने बस के परिचालक सूर्या भाटी से बस को रवाना करने के लिए बोला, तो चालक करण स्वामी उर्फ कालू, परिचालक सूर्या भाटी व दो-तीन अन्य ने मारपीट की।

No comments