Breaking News

पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी


श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी टी प्वाइंट पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान से करीब आठ से दस लाख रुपए के कपड़े चोरी करने के मामले में पुलिस उपलब्ध करवाई गई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मुकदमे में आरोपी नामजद हैं, ऐसे में पुलिस को परतें उधेडऩे में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
जांच अधिकारी एसआई रामेश्वरलाल बिश्रोई ने बताया कि दुकानदार अकुंर मक्कड़ की ओर से दुकान के कर्मचारी सुजावलपुर निवासी रोहित  व गांव पक्की निवासी सोनू ङ्क्षसह, चोरी के कपड़े खरीदने वाले बंटी व गौरू निवासी कोठा, सेतिया कॉलोनी निवासी राजन व अन्य दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध करवाई है। उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

No comments