Breaking News

जिले भर में कई थाना प्रभारी तब्दील


पुलिस कप्तान हरीशंकर यादव ने श्रीगंगानगर जिले भर के अधिकांश थाना प्रभारी तब्दील कर दिए। चूनावढ़ व मुकलावा पुलिस थाना प्रभारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटा कर लाइन में भेज दिया गया है। जिले में आने वाले पुलिस निरीक्षकों ने भी थाना प्रभारी का पद हासिल कर लिया है।
आदेश के मुताबिक शहर के अति महत्वपूर्ण कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह को ग्रामीण थाना मुकलावा में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सीआई तेजवंत सिंह को एसएचओ बनाया गया है। मुकलावा थाना प्रभारी सीआई बाबूलाल को पुलिस लाइन भेजा है। सीआई कलावती चौधरी को महिला थाना से सूरतगढ़ सिटी एसएचओ लगाया गया है। महिला थाना की कमान सीआई रचना बिश्रोई को मिली है। प

No comments