Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल


हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में कनवानी माइनर पुल के निकट कार की टक्कर से घायल बाइक सवार एक युवक ने श्रीगंगानगर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गांव थालड़का निवासी बंटू पुत्र गोपीराम शर्मा ने रिपोर्ट दी कि विगत 28 जून को मैं और आशीष भाकर निवासी डबली कलां बाइक पर सवार होकर थालड़का से मेरी ढाणी जा रहे थे। रास्ते में नहर के पुल के निकट अल्टो कार ने हमारी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मैं और आशीष बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मेरे चाचा सुभाष मौके पर पहुंचे। हम दोनो को रावतसर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। 

No comments