Breaking News

रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट ने जारी किया सालभर का सेवा रोडमैप


रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट की बैठक शुक्रवार रात्रि को गोल बाजार स्थित होटल पैगोडा में क्लब अध्यक्ष नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जुलाई 2026 से जून 2027 तक पूरे वर्ष में संचालित किए जाने वाले सेवा कार्यों की विस्तृत सूची (सेवा रोडमैप) का विमोचन किया गया।
क्लब के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी अध्यक्ष ने पूरे वर्ष के प्रस्तावित सेवा प्रोजेक्ट्स एक साथ जारी किए। इन परियोजनाओं को चार तिमाहियों में विभाजित किया गया है, ताकि समाजहित के कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। बैठक में क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सचिव भरत बंसल तथा कोषाध्यक्ष अमित सिंगला का सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

No comments