Breaking News

शहर में कचरा उठाव के लिए ऑटो टीपर रवाना


श्रीगंगानगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के विभिन्न वार्डों से कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर परिषद की ओर से शनिवार को ऑटो टीपर वाहनों को रवाना किया गया। विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहानी ने नगर परिषद परिसर से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम प्रभारी सुखपाल भुल्लर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर में नियमित एवं प्रभावी कचरा उठाव सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा पदाधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments