परीक्षा केन्द्रों पर तैयारी पूरी, ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को दी आवश्यक जानकारी
श्रीगंगानगर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 10537 पदों के लिए वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय ग्रेड) श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 12 से 16 जुलाई तक आयोजित होगी।
कल से शुरू होने वाली वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्र अधीक्षकों द्वारा शनिवार को परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजित करवाने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
No comments