पदमपुर रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों से अंधेरे में डूबा क्षेत्र, लोगों में रोष
श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद होने से रात के समय क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। इससे राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं, जिससे चोरी-लूट और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने लाइटों की मरम्मत नहीं करवाई। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments