नशा मुक्ति अभियान में कलाकारों ने किया जागरूक
रायसिंहनग मे जिला प्रशासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण, गायिका रश्मि और जूनियर गोविंदा ने अपनी प्रस्तुतियों से विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में टीम विक्रम ज्याणी द्वारा प्रस्तुत नाटक ने नशे से बर्बाद हो रहे परिवारों की मार्मिक कहानी प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। अतिथियों ने नशे को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

No comments