Breaking News

गोलूवाला थाने को पहली बार मिली महिला थानाधिकारी


हनुमानगढ़ पुलिस के प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोलूवाला थाना अब पहली बार महिला थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेगा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महिला थाना हनुमानगढ़ की थानाधिकारी रजनदीप कौर को गोलूवाला थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रजनदीप कौर की नियुक्ति को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। गोलूवाला थाने में पहली बार किसी महिला अधिकारी को थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments