राजस्थान में बोर्ड-आयोग-निगम में नियुक्तियों की घोषणा शीघ्र
राजस्थान में विभिन्न बोर्ड, आयोग, निगम, प्राधिकरण, अकादमी और समितियों में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को लेकर कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने संभावित नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अब इन नामों पर अंतिम सहमति के बाद जल्द ही नियुक्तियों की घोषणा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार संभावित नामों के चयन में संगठन की राय भी ली गई है।

No comments