Breaking News

स्टंटबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा


सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की होड़ युवाओं में इस कदर बढ़ती जा रही है कि खतरनाक स्टंट कर अपनी जान को भी दांव पर लगा रहे है।  उदयपुर में एक युवक ड्राइविंग सीट छोड़कर चलते वाहन में स्टंट करता नजर आया, जबकि अजमेर में कार चालक सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाता दिखा। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर वाहन जब्त किए और यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की। साथ ही पुलिस ने लोगों से ऐसे स्टंट से दूर रहने की अपील की है।

No comments