Breaking News

आज 13 जिलों में बारिश की संभावना:मानसून ब्रेक लंबा हुआ, फसलें सूखने लगीं


राजस्थान में गुरुवार को भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून ब्रेक लंबा होने के कारण खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं। राज्य में अब तक 13 फीसदी कम बारिश हुई है। 
मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में राजस्थान के ऊपर से बादल नहीं है। करीब 10 जुलाई से डेली इसी तरह की स्थिति है। 

No comments