Breaking News

खेत से सबमर्शीबल मोटर, विद्युत केबल चोरी


हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 8 डीएलपी रोही धोलीपाल में स्थित खेत से सबमर्शीबल मोटर, विद्युत केबल व रस्सा चोरी हो गया। खेत मालिक सुबह खेत में पहुंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय किसान छोटू ङ्क्षसह मिस्त्री ने रिपोर्ट दी कि एक जुलाई को खेत से घर आया था। उस वक्त सब कुछ ठीक था। अगले दिन सुबह खेत गया तो सबमर्शीबल मोटर, 130 फुट विद्युत तार व 130 फुटा रस्सा, टोचन गायब था। अज्ञात चोर यह सामान चोरी करके ले गया। 

No comments