Breaking News

आईसीएआई के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्तदान


द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की श्रीगंगानगर शाखा ने 'सीए वीक सेलिब्रेशन-2026Ó के तहत तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने 55 यूनिट रक्तदान किया, जिसे शाखा के लिए रिकॉर्ड बताया गया। शाखा अध्यक्ष सीए प्रतीक गोयल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और अन्य चिकित्सा परिस्थितियों में एक यूनिट रक्त भी किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद के पूर्व सभापति महेश पेड़ीवाल ने रक्तदान कर किया। 

No comments