Breaking News

पाकिस्तान के विरोध में श्रीकरणपुर में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली


श्रीकरणपुर में पाकिस्तान के फर्रुखाबाद स्थित गुरुद्वारा साहिब पर कथित हमले तथा हिंदू-सिख समुदाय के लोगों के कथित धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात मंडल के तत्वावधान में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित बैठक से हुई, जिसमें घटनाओं की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा से मुख्य बाजार होते हुए लाइटवाला चौक तक रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बैनर-तख्तियां लेकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।

No comments