व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, नई धान मंडी निर्माण होगा प्राथमिकता
गजसिंहपुर व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को व्यापार मंडल परिसर में आयोजित हुआ। अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र प्रकाश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने तथा सामाजिक सरोकारों के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि गजसिंहपुर में नई धान मंडी का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने व्यापारियों और मजदूरों के सहयोग से लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा कराने का भरोसा जताया।

No comments