पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा को ध्वस्त करने के विरोध में सिख समाज ने फूंका पुतला
श्रीगंगानगर में पाकिस्तान के फरूखाबाद स्थित 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को ध्वस्त करने के विरोध में सिख समाज की ओर से कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान सिख समाज के लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया। तत्पश्चात जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को ध्वस्त किए जाने की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने, ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का शीघ्र मूल स्वरूप एवं गरिमापूर्वक पुनर्निर्माण करवाने, पाकिस्तान में स्थित सभी सिख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पाकिस्तान में निवासरत सिख एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के जीवन, धार्मिक स्वतंत्रता, सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
No comments