Breaking News

कड़ी सुरक्षा में जिला कोष कार्यालय मे रखवाए परीक्षा पेपर


राज्य सरकार की ओर से 5 जुलाई को प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले सहित अन्य जिलों में लिपिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
लिपिक परीक्षा के पेपर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला कोष कार्यालय पहुंचे। आज दोपहर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा एवं विद्यार्थी परामर्श केन्द्र के समन्वयक भूपेश शर्मा आदि की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच कोष कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाए गए। भूपेश शर्माने बताया कि लिपिक परीक्षा के लिए श्रीगंगानगर जिले में 31500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिले में 85 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारी में लिपिक परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई रविवार को किया जाएगा। 

No comments