Breaking News

सरकारी आवास के सामने से पटवारी की बाइक चोरी


रायसिंहनगर शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने एक सरकारी आवास के सामने खड़ी पटवारी किशोर सिंह की बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
शहर में इससे पहले भी आमजन और व्यापारियों की कई बाइकें चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद वाहन चोर गिरोह का खुलासा नहीं होने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो सकी है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

No comments