श्रीगंगानगर में शुरू होगा वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर
श्रीगंगानगर में परिवहन विभाग, राजस्थान ने एनएच-62 स्थित नेतावाला के पास श्री फोर्स फिटनेस सेंटर ऑटोमोटिव टेस्टिंग सेंटर को वाहन फिटनेस जांच के लिए पंजीकरण प्रदान किया है। इसके शुरू होने से श्रीगंगानगर और आसपास के वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब तक वाहन फिटनेस जांच के लिए लोगों को जयपुर, बीकानेर या जोधपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा जिले में ही उपलब्ध होगी। एटीएस सेंटर का संचालन आगामी सोमवार से बुधवार के बीच शुरू होने की संभावना है।

No comments