Breaking News

ग्रामीण सेवा शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध


श्रीगंगानगर जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि शिविरों में टीबी जांच, स्वास्थ्य जांच, परामर्श, एनसीडी सेवाएं, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण, आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण और विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 
गर्भवती महिलाओं, शिशुओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों की विशेष जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, पोषण और योजनाओं की जानकारी भी दे रहा है।

No comments