श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम से सवा किलो चांदी के छत्र व 25 हजार की नगदी चोरी
हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 4 केएसपी में स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम मंदिर से करीब सवा किलो चांदी के छत्र चोरी हो गये। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरों की पहचान हो गई। मंदिर का रख-रखाव करने वाले रमन पूनियां पुत्र घनश्याम निवासी चक 6 केएसपी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रमन पूनियां ने रिपोर्ट दी कि 1 जुलाई को सुबह साढे चार बजे पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा, तो ताले टूटे हुए देखे। दानपात्र का भी ताला टूटा हुआ था। पुजारी की सूचना पर मैं व गांव के लोग मंदिर में पहुंचे और जांच पड़ताल की तो चांदी के सात छोटे छत्र व एक बड़ा छत्र गायब था। दानपात्र से 25 हजार रुपए की राशि गायब थी।

No comments