पैदल जा रहे थे पति-पत्नी, बाइक सवार युवकों ने सोने की चैन लूटी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में अग्रसेन चौक से 100 फुट मार्ग के बीच बाइक सवार दो झपटमारों ने एक महिला के गले से सोने की चैन लूट ली। महिला व उसके पति पैदल ही इस मार्ग पर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फ्रेंडस विहार निवासी 53 वर्षीय अंजूबाला ने अपने पति नरेन्द्र अरोड़ा के साथ थाने मेें उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया। अंजूबाला ने पुलिस को बताया कि एक जुलाई की रात नौ बजे अपने पति के साथ पैदल ही अग्रसेनगर से 100 फुट रोड़ की तरफ रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश आये।

No comments