केन्द्रीय कारागृह में 9 आरोपियों की हुई शिनाख्त परेड
श्रीगंगानगर में ंनाबालिगा से होटलों में दुष्कर्म के मामले में केन्द्रीय कारागृह में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों ने 9 आरोपियों शिनाख्त परेड करवाई। सभी नौ आरोपी, होटलों में ग्राहक के रूप में आये थे और नाबालिगा से दुष्कर्म किया था। बदले में होटल मैनेजरों को निर्धारित रकम भी दी थी।
जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी डीवाईएसपी कैलाशदान देथा व अन्य अधिकारियों ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार मंजीत सिंह की मौजूदगी में पीडि़ता से 9 आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई। पुलिस ने जांच के दौरान इन सभी आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया था। अन्य बंदियों के साथ आरोपियों को कतार में खड़ा करके शिनाख्त करवाई गई।

No comments