Breaking News

स्टूडेंट पर फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज


सादुलशहर के गांव खैरूवाला बस स्टेंड पर एक स्टूडेंट पर दिन दिहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय मोहम्मद इरफान पुत्र तुफैल मोहम्मद ने रिपोर्ट दी कि वह बीए की पढ़ाई कर रहा है। सादुलशहर बस स्टेंड पर स्थित लाइबे्ररी में पढऩे जाता है। गांव के बस स्टेंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पंजाब नम्बर की कार में सवार होकर हर्ष गुर्जर निवासी वार्ड नम्बर 14 सादुलशहर, अभिषेक जांगू निवासी राजपुरा, फिरोज उर्फ फौजी खैरूवाला व अभय नागर निवासी सादुलशहर आये। 

No comments