Breaking News

33 केवी लाइन की तारें चोरी, 13 विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त


जोधपुर विद्युत वितरण निगम घड़साना उपखंड के अधीन 33 केवी विद्युत लाइन की तारें चोरी हो गई। विद्युत सप्लाई बंद होने पर विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की, तो तारें ही गायब मिली। पुलिस ने जेईएन की रिपोर्ट अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जेईएन चन्द्रप्रकाश कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोरों ने धांधू मोड़ से लगभग 50 मीटर आगे, रोजड़ी की ओर देसली चूना फैक्ट्री के सामने से नर्सरी तक 33 केवी लाइन की तारें चोरी कर ली। तारें चोरी होने के बाद 13 विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गये। इस कारण निगम को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। 

No comments