सात पदों के लिए 274 दावेदारी, अधिकारी उलझन में किसे अवसर दें और किसे लौटाएं
सरकारी नौकरी में घर के नजदीक नौकरी करने का आकर्षण ऐसा है कि बूंदी के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में डेपुटेशन के लिए मची होड़ ने रेकॉर्ड तोड़ दिए। स्कूल में खाली पड़े 7 पदों के लिए शिक्षा विभाग के पास 274 आवेदन पहुंच गए हैं। यानी हर एक सीट के लिए 39 दावेदार। वरीयता के आधार पर चयन होना है, पर आवेदनों का अंबार देखकर अधिकारी खुद उलझन में हैं कि किसे अवसर दें और किसे लौटाएं। प्रदेश के हर जिले से अभ्यर्थियों द्धारा आवेदन किए गए।

No comments