Breaking News

दो महीने के हाई पर सेंसेक्स, निवेशकों ने कमाए 2.65 लाख करोड़


भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को शानदार तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंकों तक उछलकर 78,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 24,350 के ऊपर पहुंच गया। इस तेजी के साथ सेंसेक्स करीब दो महीने के उच्च स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में आई इस मजबूती से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 2.65 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 482 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया।

No comments