Breaking News

सूने घर से सोना चांदी व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र के चक 9 डीडी में स्थित सूने घर से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। इस घर में रहने  वाला परिवार तीन दिन बाद लौटा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 19 वर्षीय आकाशदीप ने रिपोर्ट दी कि हम परिवार सहित 7 जुलाई को मामी के घर 28 केवाईउी खाजूवाला गये हुए थे। 10 जुलाई की रात आठ बजे घर लौटे, तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर कपड़े व अन्य सामान बिखरा हुआ था।

No comments