Breaking News

ग्रामीणों ने निकाला पैदल रोष मार्च


श्रीगंगानगर के गांव नरसिंहपुरा बारानी में नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित ठोस कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का जारी आन्दोलन सोमवार को और तेज हो गया।  आज नरसिंहपुरा बारानी में नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित ठोस कचरा प्लांट के विरोध में गांव नरसिंहपुरा क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूलों का छात्र-छात्राओं ने बहिष्कार किया। 
वहीं आज ग्रामीणों ने प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में पैदल रोष मार्च निकाला। ग्रामीण राजेन्द्र सहारण ने बताया कि आज नरसिंहपुरा गांव से ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तावित कचरा प्लांट तक पैदल मार्च निकाला। 

No comments