Breaking News

रिद्धि सिद्धि फस्र्ट में रोज लगता है जाम


श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग स्थित रिद्धि सिद्धि फस्र्ट कॉलोनी के मुख्य गेट और मॉल के सामने प्रतिदिन शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग हनुमानगढ़ बायपास की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सुगम रास्ता बन गया है। शाम के समय दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे सड़क पर लंबी कतारें लग जाती हैं।
लोगों का कहना है कि मॉल के सामने लगे बड़े होर्डिंग, निर्माण सामग्री और अन्य अवरोध सड़क को संकरा कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है। इसके अलावा कई लोग बिना किसी काम के अपनी गाडिय़ों पर परिसर के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं, जिससे जाम और गंभीर हो जाता है।

No comments